विधार्थियो को सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा विभागीय निर्देशानुसार चल रहे समाज सेवा शिविर में मुख्य अथिति पूर्व विद्यार्थी शिवराज चौधरी ग्राम विकास अधिकारी एवं पूर्व विद्यार्थी अनुपमा नाथ योगी एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता सोनल नाथ योगी ने की। संस्था प्रधान ने बताया कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन परोपकार का भाव विद्यार्थी जीवन में बहुत जरूरी है विद्यार्थी भारतीय संस्कृति आज साथ करके अपना जीवन सफल बना सकता है। विज्ञान वर्ग की छात्रा खुशी सेन ने कल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। और विद्यालय बैडमिंटन कोर्ट के चारों तरफ की सफाई का कार्य किया। मुख्य अतिथि शिवराज चौधरी के द्वारा विद्यार्थियों को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण अंचल में डेढ़ लाख रुपए का सहयोग व पंचायत स्तर पर जन्म प्रमाण पत्र व मृत्यु प्रमाण पत्र विवाह प्रमाण पत्र आदि का पंजीकरण करना जरुरी है।
सोलन नाथ योगी ने बोलते हुए बताया कि विद्यार्थी जीवन में कंफर्ट जोन से बाहर आकर कठोर मेहनत करनी चाहिए जिससे उसके सफलता की उम्मीद ज्यादा बढ़ जाती है। और छात्रों को महिला सशक्तिकरण करने के लिए प्रेरित किया। शिविर मे प्रभारी अरविंद लड्ढा, मुकेश सेन ,राकेश शर्मा, सरोज शर्मा,जितेंद्र प्रजापत आदि स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
विधार्थियो को सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
Leave a comment
Leave a comment


