IBVM स्कूल में “दिशायें–एक कदम भविष्य” अभिरुचि शिविर का शुभारंभ, बच्चों में दिखा उत्साह
भारत विकास परिषद भगत सिंह शाखा की पहल, रोबोटिक्स से लेकर एआई तक का दिया जा रहा प्रशिक्षण
गुलाबपुरा। भारत विकास परिषद, भगत सिंह शाखा द्वारा आयोजित “दिशायें–एक कदम भविष्य” अभिरुचि शिविर का शुभारंभ स्थानीय IBVM स्कूल में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। शिविर के उद्घाटन अवसर पर बच्चों एवं बड़ों में नई चीजें सीखने की ललक और ऊर्जा साफ दिखाई दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद एवं माँ भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। शाखा सचिव मुकेश छीपा ने बताया कि शिविर में अब तक 125 से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं तथा प्रतिभागियों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।
शिविर में रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रंगोली, मेहंदी, सेल्फ डिफेंस, कैलिग्राफी, डांस एवं जिमनास्टिक जैसी विभिन्न विधाओं में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य बच्चों और युवाओं की अभिरुचियों को नई दिशा देना एवं उनके व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना है।
इस अवसर पर शाखा की मातृशक्ति महिला संयोजिका पूनम डाड, शिविर प्रभारी संगीता सुराना, अनामिका खंडेलवाल, रूचि सेठ, किरण सेठी, मीता अटल, अंकिता तुर्कियाँ, रंजना मंडोवरा, अनिता चेचानी, रश्मि काबरा, ज्योति बडाया, प्रियंका पाटोदिया, तरूणा माथुर, शिल्पा मुछाल, ज्योति मंत्री, पारस देवी शर्मा, कोमल शर्मा एवं शैफाली कचौलिया सहित शाखा अध्यक्ष कुलदीप माथुर, सचिव मुकेश छीपा, कोषाध्यक्ष दीपक तुर्कियाँ, दीपेश खंडेलवाल, कमलेश लाठी, सावन मालीवाल, मानवेन्द्र लोढ़ा, नरेन्द्र डाड एवं रामपाल सोमानी उपस्थित रहे।
बाइलाइन :
मोनू सुरेश छीपा
द वॉयस ऑफ राजस्थान
9667171141


