महर्षि गौतम शिक्षण संस्थान में भामाशाहों के सहयोग से बने कमरे का लोकार्पण
समाज के सहयोग से शिक्षा एवं संस्कारों को मिल रही मजबूती
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज हुरड़ा-गुलाबपुरा द्वारा संचालित महर्षि गौतम शिक्षण संस्थान में भामाशाहों के सहयोग से निर्मित कमरे का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम राजस्थान गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में धनोप माताजी गौतम आश्रम ट्रस्ट अध्यक्ष , समाज के भामाशाह एवं विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने कहा कि समाज के भामाशाहों के सहयोग से संस्थान का भौतिक विकास तो हो ही रहा है, साथ ही बच्चों को संस्कारवान बनाकर उनकी बेहतर शिक्षा-दीक्षा के लिए भी समाज को मिलजुलकर प्रयास करना चाहिए।
वहीं धनोप माता गौतम ट्रस्ट के अध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा ने कहा कि किसी भी संस्थान का सफल संचालन निस्वार्थ सेवा, त्याग एवं समर्पण से ही संभव है। उन्होंने समाज में एकता बनाए रखने पर भी बल दिया।
इससे पूर्व संस्थान अध्यक्ष एवं समाजजनों द्वारा अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया गया। विनोद त्रिपाठी ने संस्थान का संक्षिप्त परिचय देते हुए विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की।
कार्यक्रम में समाज के भामाशाह एवं संरक्षक जगदीश त्रिवेदी द्वारा 1 लाख 11 हजार रुपये तथा विनोद त्रिपाठी एवं द्वारा 1 लाख एवं 31 हजार रुपये के सहयोग से निर्मित कमरे का अतिथियों द्वारा लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता ने किया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सुधीर शर्मा, राजकुमार शास्त्री, कैलाशचंद व्यास, रमेश चंद शर्मा, रामकिशन त्रिपाठी, बुद्धिप्रकाश शर्मा, सम्पत व्यास, दिनेश चंद शर्मा, बंशीलाल शर्मा, कृष्णगोपाल, पवन शर्मा, पूर्व पार्षद धर्मेंद्र त्रिवेदी, यशवंत व्यास, अशोक शर्मा, धीरेन्द्र चाष्टा सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं महिला शक्ति उपस्थित रही।
- बाइलाइन :
द वॉयस ऑफ राजस्थान
9667171141



