अजमेर-शाहपुरा यात्रियों के लिए खुशखबरी
21 मई से शुरू होगी तीसरी रोडवेज बस सेवा
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा। अजमेर और शाहपुरा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। 21 मई 2026 से अजमेर से शाहपुरा के लिए एक और नई रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है। इस नई सेवा के शुरू होने से अब दोनों शहरों के बीच कुल तीन बसों का संचालन होगा, जिससे यात्रियों को आवागमन में अधिक सुविधा मिलेगी।
नई बस सेवा के अनुसार बस अजमेर बस स्टैंड से प्रतिदिन शाम 5 बजकर 15 मिनट पर शाहपुरा के लिए रवाना होगी। वहीं वापसी में बस शाहपुरा नए बस स्टैंड से सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर अजमेर के लिए प्रस्थान करेगी।
स्थानीय यात्रियों और दैनिक आवागमन करने वालों ने इस नई सेवा को बेहद उपयोगी बताते हुए खुशी जाहिर की है। इससे विद्यार्थियों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों एवं आम यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।
मोनू सुरेश छीपा
द वॉयस ऑफ राजस्थान


