गौ हत्या असंवैधानिक व अक्षम्य अपराध, हिन्दू समाज इसे बर्दास्त नहीं करेगा = डॉ. सुरेन्द्र जैन
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय श्री गांधी विधालय मे चल रहे विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल चितौड प्रान्त का सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण शिविर का समापन बजरंगीयो के अखाड़े, लक्ष्य भेदन सहित शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ । समापन कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन व महंत श्री बनवारी शरण जी महाराज भीलवाड़ा एवं महंत लवकुश दास चिंता हरण बालाजी मंदिर व प्रांतीय अध्यक्ष प्रतापसिंह नागदा, वर्ग पालक युधिष्ठिर सिंह, पुरषोत्तम नवाल, दिनेश राठी संस्कार भारती जिलाध्यक्ष, अखिलेश प्रान्त सहसंयोजक के आतिथ्य मे हुआ । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सुरेंद्र जैन केन्द्रीय संयुक्त महामंत्री ने कहा की गौ हत्या असंवैधानिक व अक्षम्य अपराध है, हिन्दू समाज इसे बर्दास्त नहीं करेगा, लव जिहाद, गोहत्या, धर्मांतरण करवाने वालो के खिलाफ बजरंग दल कार्यकर्त्ता हमेशा खडे रहते है।व विधर्मियों को अपने उद्देश्य में सफल नही होने देगा। देश मे कई सालो के संघर्ष संकल्प के बाद श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ है, विश्व हिन्दू परिषद ने कोलकाता उच्च न्यायालय के उस निर्णय का स्वागत किया है, जिसमे बकरीद के अवसर पर गौ हत्या पर प्रतिबन्ध लगाये गए। अब गोहत्या पर सख्त कानूनी कार्यवाही हो तथा अब गाय नही कटने देंगे, देश नही बटने देंगे। साथ ही नशे के खिलाफ भी संकल्प लिया है। भविष्य में हर मोहले में अखाड़ा लगे, दुर्गा वाहिनी मजबूत हो। लव जेहाद के खिलाफ राजस्थान मे कानून पास हुआ है, लेकिन अभी जमीनी स्तर पर भजन लाल सरकार को सख्ती से लागु करना चाहिए, अपने बच्चों को हिन्दू संस्कारो के साथ जोडे, भगवान, मंदिरो के संस्कार देवे। बजरंग दल के अखाडा प्रत्येक गावों मे होने चाहिए। इस अवसर पर आशीष दाधिच, अखिलेश राहुल, राजेश जीनगर, मुकेश तंवर, रवि गोस्वामी, मुकेश नाहटा, दिनेश राजपुरोहित, अंगद शर्मा, शिवनाथ सिंह, पूर्व चेयरमैन धनराज गुर्जर, अमित आत्रेय, रोहित चोधरी, गोविंद, गोपाल, पिंटू वैष्णव, लक्की चोपड़ा, अर्जुन सोनी, किशन, इंद्र, यश कुमार, ओम लक्षकार पिन्टू वैष्णव, महिपाल सिंह, कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, सहित मौजूद थे । रामेश्वर धाकड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
गौ हत्या असंवैधानिक व अक्षम्य अपराध, हिन्दू समाज इसे बर्दास्त नहीं करेगा = डॉ. सुरेन्द्र जैन
Leave a comment
Leave a comment


