योग्या सिंह व अनस बने व्यक्तिगत चैम्पियन
राज्य स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन भीलवाड़ा के तैराकों का शानदार प्रदर्शन
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा। राज्य स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन भीलवाड़ा के तैराकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में योग्या सिंह ने 100 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। वहीं अनस ने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण पदक हासिल किया।
इसके अलावा अमन दाधीच ने 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। टीम स्पर्धा में भी भीलवाड़ा के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4×100 मीटर मिक्स मेडले रिले में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस विजेता टीम में योग्या सिंह, स्वस्ति कंवर, लकी अली एवं अनस शामिल रहे।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर योग्या सिंह और अनस को व्यक्तिगत चैम्पियन घोषित किया गया।
यह जानकारी भीलवाड़ा तैराकी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने दी।
रिपोर्ट: मोनू सुरेश छीपा


