शाहपुरा आगमन पर एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय सिंह मीणा का भव्य स्वागत
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा। भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष के शाहपुरा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का आयोजन रामद्वारा के पास किया गया, जहां भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माला एवं साफा पहनाकर उनका सम्मान किया।
स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा ग्रामीण मंडल के सोशल मीडिया संयोजक राम सिंह मीणा ने किया। इस अवसर पर सुरेश घुसर (जिला अध्यक्ष, अंबेडकर मंच), हंसराज जाट (ओबीसी मोर्चा जिला सोशल मीडिया संयोजक), बसंत वैष्णव, गोपाल कहार, बबलू मीणा, मुन्ना भाई साहब सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। जिला अध्यक्ष अजय सिंह मीणा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है तथा सभी को समाज और संगठन हित में निरंतर कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर चरण जी मीणा एवं सीआर ब्रजराज कुचलवाड़ा भी मौजूद रहे। स्वागत समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
— मोनू सुरेश छीपा
द वॉयस ऑफ राजस्थान


