भारत विकास परिषद भोजरास की बैठक सम्पन्न, पर्यावरण दिवस और योग दिवस कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
गुलाबपुरा। भारत विकास परिषद शाखा भोजरास की बैठक मंगलवार को अजमेरा भवन में शाखा अध्यक्ष अशोक कुमार अजमेरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन शाखा सचिव अशोक कुमार मानावत ने किया।
बैठक में आगामी 5 जून को मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। परिषद सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों के आयोजन पर भी चर्चा की।
इसके अलावा कार्यशाला, हस्ताक्षर अभियान एवं बैंक संबंधी प्रकरणों पर विचार-विमर्श किया गया। आगामी विश्व योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास एवं अभिरुचि शिविर आयोजित करने की रूपरेखा भी तैयार की गई। सदस्यों ने योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में अशोक कुमार मानावत, सतीश मालपानी, दुर्गा प्रसाद मालपानी, भंवर टेलर, राजूलाल जाट, घनश्याम, हेमेंद्र, रेखा देवी अजमेरा, कल्पना मालपानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने परिषद की आगामी गतिविधियों को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।
रामकिशन वैष्णव
गुलाबपुरा


