मन की बात’ में भीलवाड़ा का डंका: जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में राजस्थान में अव्वल बना जिला
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा जिला भाजपा संगठन ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी धाक जमाई है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 134वें संस्करण की ताजा रैंकिंग में भीलवाड़ा पूरे राजस्थान में ‘सिरमौर’ बनकर उभरा है।
जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों के सभी बूथों पर कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने इस जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं के अनुशासन और जिला संयोजक-सहसंयोजकों की सुनियोजित मेहनत को दिया है। यह उपलब्धि जिले की हर अभियान में आगे रहने की परंपरा को दर्शाती है।



