सिंधी महिला मंडल के तत्वावधान मे सिंधी बाल संस्कार शिविर शुरू।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय सिंधी महिला मंडल के तत्वाधान में , सिंधी नवयुवक मंडल के सहयोग से , एवं पूज्य सिंधी पंचायत सेवा समिति के सानिध्य में 10 दिवसीय सिंधी बाल संस्कार शिविर का उद्घाटन सिंधी पंचायत सेवा समिति अध्यक्ष जीवतराम मैठाणी एवं कार्यकारिणी सदस्यों, सिंधी महिला मंडल मातृशक्ति द्वारा भगवान झूलेलाल की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलन करके हुआ।
इस अवसर पर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पंचायत समिति एवं मातृशक्ति के सदस्यों ने पौधारोपण भी किया। टीचर्स क्वार्टर में 2 पौधे लगाए गए एवं उनकी सार संभाल करने का संकल्प भी लिया गया।
इस अवसर पर सिंधी पंचायत समिति से सुगन चंद्र जैसवानी दिनेश छतवानी , राजू थारवानी, सुनील मैठाणी , सिंधी महिला मंडल से ज्योति दिनवानी, राधा छतवानी , आशा जैसवानी, ज्योति तीर्थवानी, कोमल पेशवानी, रितिका मैठाणी , पुष्पा पेशवानी आदि का सहयोग रहा
5 जून से 14 जून तक चलने वाले 10 दिवसीय बाल संस्कार शिविर के बारे में परिचय देते हुए ज्योति दिनवानी, राधा छतवानी एवं अन्य सहयोगियों ने बताया कि इन 10 दिनों में बच्चों को सिंधी भाषा, संस्कृति, सिंधी संस्कार आदि के बारे में बच्चों का ज्ञानवर्धन किया जाएगा
साथ ही मनोरंजक सिंधी खेल, एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं अभिरुचि गतिविधियां जैसे मेहंदी, ड्राइंग, ढोलक वादन, सिंधी डांस आदि करवाकर बच्चों को ग्रीष्मावकाश में व्यस्त रखकर उनके समय का सदुपयोग किया जाएगा , साथ ही समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को उत्साह वर्धन के लिए पुरस्कृत भी किया जाएगा
प्रथम दिवस समाज के 35 नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया,
अध्यक्ष जीवतराम मैठाणी ने बच्चों को मन लगाकर सिंधी संस्कृति एवं भाषा सीखने एवं संस्कारवान बनने की बात कही, कार्यक्रम का संचालन दिनेश छतवानी ने किया।
सिंधी महिला मंडल के तत्वावधान मे सिंधी बाल संस्कार शिविर शुरू।
Leave a comment
Leave a comment


