प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर विजयसिंह पंवार का भव्य स्वागत
रावणा राजपूत समाज के समाजबंधुओं ने साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर दी शुभकामनाएं
गुलाबपुरा | रामकिशन वैष्णव
श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान राजस्थान के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर विजयसिंह पंवार का रावणा राजपूत समाज गुलाबपुरा द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समाजबंधु उनके आवास पर पहुंचे, जहां माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर समाजजनों ने मुंह मीठा करवाकर अपनी खुशी व्यक्त की तथा समाज विकास, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं समाजसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की। उपस्थित समाजबंधुओं ने पंवार के मनोनयन को समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इससे पूर्व अपर लोक अभियोजक सुश्री रेखा चौहान, एडवोकेट सुरेश दाधीच एवं अन्य मित्रजनों ने भी विजयसिंह पंवार का स्वागत एवं सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि पंवार पूर्व में रावणा राजपूत समाज के राष्ट्रीय स्टार प्रचारक, सह प्रदेश प्रवक्ता युवा प्रकोष्ठ, भीलवाड़ा जिला प्रवक्ता तथा रावणा राजपूत समाज गुलाबपुरा के अध्यक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने समाजहित के कार्यों में सदैव बढ़-चढ़कर भाग लेकर एक समर्पित समाजसेवी के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
कार्यक्रम के दौरान पार्षद प्रतिनिधि महेंद्रसिंह चुंडावत, कल्याणसिंह सांखला, मनोजसिंह शिशोदिया, गणेशसिंह सांखला, सत्यनारायण सिंह दहिया, भैरूसिंह गहलोत, छोटूसिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
अंत में प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ विजयसिंह पंवार ने सभी समाजजनों एवं शुभचिंतकों का स्वागत-सम्मान के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
— मोनू सुरेश छीपा
द वॉयस ऑफ राजस्थान


