हुरडा महात्मा गांधी स्कूल जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता मे प्रथम आने पर खिलाडियों का किया स्वागत।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) हुरडा
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने पर खिलाडियों का किया स्वागत अभिनन्दन। स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा 14 वर्ष , 17 वर्ष, 19 वर्ष में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विजय होने पर ग्राम वासियों द्वारा सभी खिलाड़ियों का विजय जुलूस निकाल कर स्वागत, अभिनंदन किया गया । विजय टीम खिलाडियों का विजय जुलूस विद्यालय से बस स्टैंड तक ढोल नगाड़ों के साथ निकला गया, जिसका सभी जगह ग्राम वासियों द्वारा पुष्प वर्षा और फुल मालाओं के द्वारा सभी खिलाड़ियों और प्रिंसिपल साहिबा व शा शि गुलाब जीनगर एवं सभी स्टाफ का स्वागत किया गया ।
विजय जुलूस के समापन पर विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसमें जीएसएस अध्यक्ष गजराज जाट, पस सदस्य मिश्री लाल , विनोद पुरोहित पूर्व प स सदस्य , शिक्षाविद रतन लाल लक्ष्कार , एडवोकेट ओम प्रकाश दायमा, जसराज रैगर, भामाशाह रफीक मोहम्मद , समाजसेवी शांति लाल रैगर, गोविंद शर्मा सहित सैकड़ों ग्राम वासियों एवं प्रधानाचार्य मय समस्त विद्यालय स्टाफ ने विजेता टीम के खिलाड़ियों का माल्यार्पण एवं सिरोपाव द्वारा स्वागत कर आशीर्वाद प्रदान किया ।कार्यक्रम का संचालन बीएम सर द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य श्रीमती रीमा मीना ने सभी का आभार प्रकट किया ।
हुरडा महात्मा गांधी स्कूल जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता मे प्रथम आने पर खिलाडियों का किया स्वागत।
Leave a comment
Leave a comment


