*ज्योति नगर कॉलोनी में दूषित पानी की सप्लाई से लोगों में नाराज़गी*  *जलदाय विभाग की लापरवाही कहीं आमजन पर पड़ न जाये भारी* ✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

By admin

Published On:

Date:

*ज्योति नगर कॉलोनी में दूषित पानी की सप्लाई से लोगों में नाराज़गी*

*जलदाय विभाग की लापरवाही कहीं आमजन पर पड़ न जाये भारी*

✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

शाहपुरा।
ज्योति नगर कॉलोनी में पिछले दो टाइम से नलों में दूषित और मेला पानी की सप्लाई हो रही है। गंदे पानी की वजह से कॉलोनीवासियों में रोष व्याप्त है। लोगों को आशंका है कि इस पानी से बच्चों और बुजुर्गों में बीमारियाँ फैल सकती हैं।

निवासियों ने बताया कि पानी से तेज़ बदबू आ रही है और उसका रंग भी मटमैला है। जलदाय विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। विभाग की ओर से अब तक कोई टीम मौके पर नहीं पहुँची है।

कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए और कॉलोनी में स्वच्छ पेयजल की नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाए।

Leave a Comment

Related News