बजरंग दल प्रखण्ड की आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित।
=====
गुलाबपुरा ( रामकिशन वैष्णव) बजरंग दल गुलाबपुरा प्रखण्ड की बैठक रविवार को रीजनल प्रेस क्लब में आयोजित हुई। बैठक बजरंग दल चितौड़ प्रांत सह-संयोजक अखिलेश व्यास के आतिथ्य मे हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि 9 नवम्बर 2025 को नशा मुक्ति अभियान के तहत “Run for Health” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसके प्रभारी अरविंद राव को बनाया गया। साथ ही हुतात्मा दिवस (30 अक्टूबर से 2 नवम्बर) के बीच रक्तदान शिविर आयोजित करने व रक्त कोष पुस्तिका तैयार करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर बजरंग दल भीलवाड़ा विभाग सह-संयोजक आशीष दाधीच ने सभी मंडलों में कार्यक्रमों के आयोजन व मंडल कार्यकारिणी पूर्ण करने के निर्देश दिए और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में जिला सह-संयोजक अर्जुन सोनी, जिला विशेष प्रमुख दिनेश राजपुरोहित, जिला सत्संग प्रमुख गोपाल राठौड़, प्रखंड संयोजक राहुल शर्मा, सुरेश शर्मा, गणेश शर्मा, अरविंद राव, शंकर सेन, रोहित बड़तिया, मयंक बड़तिया, प्रिंस, पवन वैष्णव, चेतन पारेता सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बजरंग दल प्रखण्ड की आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


