आदर्श विद्या मंदिर में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमो की श्रृंखला के अंतगर्त आदर्श विद्या मंदिर गुलाबपुरा में मातृशक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षाविद विनीता कुमावत, व्याख्याता सुमन शर्मा, नीरजा भाटी, स्नेहलता मुंदडा और प्रधानाध्यापिका शिमला शर्मा ने दीप प्रवज्जलन करके की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद विनीता कुमावत ने कुटुंब व्यवस्था को भारतीय जीवन का आधार बताते हुए मौजूद मातृ शक्ति से भारतीय संस्कृति की पुनः स्थापना का आव्हान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए व्याख्याता सुमन शर्मा ने श्रीभगवत गीता में बताई गयी नारियो की सप्त शक्तियों को स्मरण कराते हुए राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन व राष्ट्र नवनिर्माण में मातृशक्ति के योगदान को रेखांकित किया।
सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शिक्षिका स्नेहलता मुंदडा और नीरजा भाटी रही। कार्यक्रम में 55 मातृशक्ति ने भाग लिया। कार्यक्रम मे प्रशनोतरी, नाटक व नृत्य का आयोजन किया गया, प्रथम व द्वितीय स्थान पर विजेता नारियो को पुरस्करुत किया गया! कार्यक्रम संयोजिका शिमला शर्मा ने मातृशक्ति का आभार प्रकट किया!कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मैनाली सेन ने किया!
आदर्श विद्या मंदिर में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन।
Leave a comment
Leave a comment


