गंगापुर में नव विधान न्याय की नई पहचान विषय पर प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
गंगापुर
(रिपोर्टर दिनेश लक्षकार)
पुलिस विभाग गंगापुर द्वारा नए कानून की जानकारी आम लोगों तक पहुंचे इसके लिए आज उपखंड कार्यालय मे भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा
जयपुर में आयोजित 6 दिवसीय प्रदर्शनी का
सीधा प्रसारण का शुभारंभ किया गया ।जिसमें डीएसपी हरजीराम के नेतृत्व में थाना अधिकारी लीलाधर मालवीय सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता
सीएलसी सदस्य, बार एसोसिएशन के सदस्य सहित सुरक्षा सखिया ,
पुलिस मित्र उपस्थित और जागरूक नागरिक उपस्थित रहे। जिसमें नए कानून की जानकारी न्याय व्यवस्था में किए गए सुधारो एवं नागरिकों के अधिकारों पर विस्तृत चर्चा की गई।


