हैप्पी आवर्स स्कूल की छात्रा तन्वी एवं अनन्या का राज्य स्तर पर चयन।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
स्थानीय हैप्पी आवर्स स्कूल की छात्राओं ने जिला स्तरीय विज्ञान मेले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्राएं तन्वी मेवाड़ा पुत्री भेरूलाल मेवाड़ा ने साइंस क्विज में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, साथ ही अनन्या व्यास पुत्री मनीष कुमार शर्मा ने भी जिला स्तर पर विज्ञान प्रादर्श प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कियाI विज्ञान प्रादर्श प्रतियोगिता में विद्यालय के ही छात्र रुद्र प्रताप टेलर पुत्र कमल किशोर टेलर ने द्वितीय स्थान एवं हिमांशु मेवाड़ा पुत्र मनीष कुमार शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राजेंद्र मार्ग उच्च माध्यमिक विद्यालय भीलवाड़ा में आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान मेंले के समापन समारोह कार्यक्रम में इन सभी विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय से अध्यापिकाएं पूजा वैष्णव एवं संजू वैष्णव मौजूद रहीI
तन्वी मेवाड़ा एवं अनन्या व्यास के जिला स्तर पर प्रथम आने एवं राज्य स्तर पर चयनित होने के लिए विद्यालय प्रधानाध्यापक दिनेश छतवानी ने दोनों छात्राओं, उनके परिजनों एवं विद्यालय स्टाफ को हार्दिक बधाई प्रेषित की एवं छात्राओं के उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं की I
हैप्पी आवर्स स्कूल की छात्रा तन्वी एवं अनन्या का राज्य स्तर पर चयन।
Leave a comment
Leave a comment


