निशुल्क मिर्गी रोग शिविर में 116 रोगी हुए लाभान्वित।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निवारक समिति द्वारा माह के द्वितीय मंगलवार को निशुल्क कैंप संस्था परिसर में लगाया गया । संस्था के मंत्री पदमचंद खटोड़ ने बताया की कैंप में वरिष्ठ डॉक्टर आर के चंडक ने अपनी सेवाए प्रदान करते हुए 116 मरीजों को जिनमे 11 नए मरीज थे, सेवा प्रदान की एवम निशुल्क दवा का वितरण किया गया। शिविर में पारस बाबेल ने मरीजों को मिर्गी रोग से बचाव व योगा के बारे में विस्तार से समझाते हुए इसके नियमित रूप से करने पर जोर दिया। गोपी चंद चोरड़िया व अभिषेक पाड़लेचा ने सभी मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामना देते हुए संस्था के कार्यों की सराहना की। मंत्री पदम चंद खटोड़ ने संस्था की गतिविधियों के बारे में एवं अध्यक्ष घेवरचंद श्रीश्रीमाल ने लाभार्थी परिवारों का स्वागत अभिनंदन किया। कार्याध्यक्ष देवकरण कोठारी ने आभार व्यक्त किया। शिविर के लाभार्थी गोपी चंद,विकास चंद व कल्पेश चोरड़िया विजयनगर एवं ताराचंद, कमला, अभिषेक,नम्रता, आगम कुमार, वैदिका पाड़लेचा रहे।
शिविर में आए हुए मरीजों एवं उनके परिजनों हेतु पूरे अक्टूबर माह की सभी कैंपों की निशुल्क भोजन की सेवा सबरकंवर रूनीवाल धर्मपत्नी स्वर्गीय पुखराज रूनीवाल, राजेश ,संतोष , रजत , भरत रूनीवाल ब्यावर/ मसूदा एवं भेरूलाल , जितेंद्र कुमार ,केतन , प्रियत नाबेडा ब्यावर की ओर से रखी गई।जिसमें 225 से अधिक व्यक्तियों ने लाभ उठाया। लाभार्थी परिवार से पवनदेवी चोरड़िया, वर्तिका चौरड़िया,महेंद्र कुमार पाड़लेचा,हस्तीमल पाड़लेचा, अमित चोरड़िया, मोनिका चौरड़िया सहित संस्था के मूल चंद नाबेडा,देवकरण कोठारी, राजेन्द्र चोरड़िया,पारस बाबेल, मदन लाल लोढ़ा, मदन लाल रांका, सुरेश लोढ़ा, चैन सिंह चपलोत,सुशील चौधरी, दिनेश जोशी, समता कोठारी, सुनीता मारू, हेमलता खटोड़ सहित गणमान्य व्यक्तियो ने सेवाएं प्रदान की।
शिविर का संचालन पारस बाबेल ने किया।
निशुल्क मिर्गी रोग शिविर में 116 रोगी हुए लाभान्वित।
Leave a comment
Leave a comment



