इशानी सोनावा का राज्यस्तर गोला फेंक में मे हुआ चयन।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
ज़िंक विद्यालय की छात्रा इशानी सोनावा का राज्य स्तर पर चयन हुआ।
टीम प्रभारी मनीषा आर्या ने बताया कि 69वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन रा उमावि कीड़ीमाल (करेड़ा )में आयोजित हुई, जिसमें इशानी सोनावा ने 9.10 मीटर गोला फेंक कर गोल्ड मेडल जीता। विद्यालय के शारीरिक शिक्षा के व्याख्याता रामस्वरूप कुमावत ने बताया कि राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन रा उमावि हरसावा बड़ा (सीकर ) में आयोजित होंगी।विद्यालय के प्राचार्य आशीष विजयवर्गीय ने छात्रा खिलाड़ी इशानी सोनावा के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षक विजय कुमार शर्मा सहित स्टाफ ने भी खुशी व्यक्त की।
इशानी सोनावा का राज्यस्तर गोला फेंक में मे हुआ चयन।
Leave a comment
Leave a comment


