मुख्यमंत्री निवास में आयोजित भाजपा विधायकों की अहम बैठक में शामिल हुए शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा
— प्रदेश विकास, जनकल्याण योजनाओं और दो वर्ष की उपलब्धियों पर हुई विस्तृत चर्चा
मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान
शाहपुरा। शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित भाजपा विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। बैठक में प्रदेश के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विधानसभा क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं की प्रगति तथा सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुँचाने पर विस्तृत मंथन हुआ।
विधायक डॉ. बैरवा ने बताया कि राजस्थान को देश का अग्रणी और विकसित राज्य बनाने के उद्देश्य से सरकार लगातार प्रतिबद्धता और तत्परता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही सरकार के लिए सबसे बड़ी ताकत है, जो विकास कार्यों को गति देता है।
बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन सिंह राठौड़, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, महारानी दिया कुमारी, जोगाराम पटेल, जोगेश्वर गर्ग सहित शीर्ष नेतृत्व व सभी विधायक मौजूद रहे।


