“दिल्ली महारैली की तैयारियों को लेकर शाहपुरा कांग्रेस की बैठक, संगठनात्मक मजबूती पर जोर”
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा।
कांग्रेस द्वारा 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महारैली को सफल बनाने के उद्देश्य से शाहपुरा बनेड़ा ब्लॉक और नगर कांग्रेस की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथी विधायक प्रत्याशी रहे, जबकि अध्यक्षता रमेश सेन ने की।
बैठक में ब्लॉक और नगर स्तर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार किया गया। साथ ही SIR प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए सभी बूथों पर मतदाता सूची को सुव्यवस्थित रखने और किसी भी मतदाता का नाम न छूटे, इसका ध्यान रखने पर जोर दिया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों में कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए तथा प्रत्येक बूथ पर संपर्क अभियान को मजबूत किया जाना आवश्यक है।
नमन ओझा ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को सुदृढ़ करने और मतदाताओं से नियमित संवाद बनाए रखने की अपील की।
अन्य वक्ताओं ने भी नगर निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारी के लिए समयबद्ध रणनीति बनाने पर जोर दिया।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं में—
नारायण गाडरी, सत्यनारायण सुवालका, शंकर रैगर, हनुमान वैष्णव, अजय मेहता, राम प्रसाद धाकड़, लादू राम खटीक, मानक घुसर, ओम सिंधी, सुनील मिश्रा, सुनील बघेरवाल, जयंत जीनगर, दीपेंद्र सिंह, केशव सपूत, भेरू लाल खटीक, लादू राम रैगर, निर्मल कुमार सेन, शिवराज गाडरी, युनुस खान, आसिफ खान, मुन्ना, विजय सिंह, पप्पू जैन, पारस चौधरी, रचना मिश्रा, अमजद खां, रामप्रताप कहार, प्रेम कहार, पीयूष गाडरी, शंकरलाल रैगर, कैलाश फामड़ा, भैरू लाल जाट, पन्नालाल खारोल, किशन लाल गुर्जर, दिलकुश गाडरी, चेतन रैगर, राजीव गुर्जर, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, नरेश रैगर, भेरू लाल रैगर, चन्द्रप्रकाश रैगर, संजय रैगर, अतुल त्रिपाठी, भूपेंद्र सिंह, धनराज जीनगर, सुरेंद्र कुमार गोरी, शकर रैगर, इकबाल, विजय सिंह शेखावत, श्याम गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सोनिया गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।


