10 दिवसीय आयुर्वेद चिकित्सा क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर जनवरी मे।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) बिजयनगर शहर मे आयुर्वेद चिकित्सा विभाग अजमेर द्वारा जनवरी माह मे दस दिवसीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर महाराजा पैलेस, संचैती कॉलोनी में आयोजित होगा। शिविर प्रभारी डाँक्टर विजय वैष्णव ने बताया की दस दिवसीय क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर में पाइल्स, फिस्टुला, फिशर की जांच व ऑपरेशन, पंचकर्म, अग्निकर्म, महिला रोग विशेषज्ञ परामर्श, स्वर्ण प्राशन, विभिन्न जांच और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।शिविर प्रभारी डॉ. विजय वैष्णव व सह-प्रभारी डॉ. मनोज कुमार यादव को तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त शिविर से क्षेत्र के कई लोगो को फायदा मिलेगा।
10 दिवसीय आयुर्वेद चिकित्सा क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर जनवरी मे।
Leave a comment
Leave a comment


