अक्षय स्मारक विद्यालय में ग्रीन ग्रोथ स्किल अभियान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
*बनेड़ा (( KK Bhandari ))*
पीएम श्री अक्षय स्मारक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बनेड़ा में ब्लॉक स्तरीय ग्रीन ग्रोथ स्किल अभियान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
मुख्य अतिथि विनोद कुमार शर्मा प्रधानाचार्य तथा विशिष्ट अतिथि उषा लाहोटी प्रधानाचार्य रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती बसंत समरिया ने की ।
इस प्रतियोगिता में बनेड़ा ब्लॉक से विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने भाग लिया, निर्णायकर्ता के रूप में प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा, उषा लाहोटी, सुशील कुमार छापरवाल, प्रवीण कुमार शर्मा, विष्णु लता धाकड़, रामदयाल शर्मा, रेनू बाला समदानी रहे तथा रजिस्ट्रेशन कार्य में राहुल खटीक, राधा न्याति, बबीता तिलवानी, हरि कृष्ण सोनवा अलका शर्मा की भूमिका अहम रही ।
प्रतियोगिताओं में निबंध में प्रथम स्थान कन्हैयालाल कुमावत, आशु भाषण में प्रथम स्थान दशरथ कुमावत, क्विज में प्रथम स्थान कृष्णा कंवर तथा चित्रकला में प्रथम स्थान कृष्णा जीनगर ने प्राप्त किया ।


