आयुष्मान आरोग्य मंदिर में महिलाओं का स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन
*बनेड़ा (( KK Bhandari ))*
बनेड़ा उपखंड क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरदार नगर में महिलाओं का स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
प्रभारी राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय सरदार नगर डॉ सरफराज अली खान ने बताया कि उपखंड अधिकारी बनेड़ा श्रीकान्त व्यास और उप निदेशक आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा डॉ महाराज सिंह के निर्देश अनुसार आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरदार नगर में महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओ की रक्त चाप,शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच की गई।
आयुर्वेद नर्स माधुरी मीणा ने महिलाओं को आयुर्वेदिक दवाएं वितरित की।
एएनम आशा सेन ने उपस्थित महिलाओं को स्वस्थ आहार एवं जीवन शैली परिवर्तन के बारे में बताया।
आशा मनु जीनगर और सीता माली ने उक्त कार्य में सहयोग दिया।


