आयुर्वेदिक अर्श–भगंदर निःशुल्क दस दिवसीय शल्य चिकित्सा शिविर का पोस्टर विमोचन
जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने अधिकाधिक लोगों से शिविर का लाभ लेने की अपील की
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)।
आगामी 8 जनवरी से बिजयनगर में आयोजित होने जा रहे निःशुल्क दस दिवसीय आयुर्वेदिक अर्श–भगंदर शल्य चिकित्सा शिविर के पोस्टर का विमोचन जिला कलेक्टर ब्यावर कमल राम मीना द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिविर प्रभारी डॉ. विजय वैष्णव एवं सहप्रभारी डॉ. मनोज यादव ने जिला कलेक्टर को शिविर का आमंत्रण पत्र सौंपा।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मालाल जाट भी उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर कमल राम मीना एवं एडीएम ब्रह्मालाल जाट ने संयुक्त रूप से आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर के पोस्टर का विमोचन किया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने कहा कि आयुर्वेद पद्धति भारतीय चिकित्सा परंपरा की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने आमजन से अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाएं तथा अर्श व भगंदर जैसी जटिल समस्याओं के उपचार के लिए आयुर्वेदिक शल्य चिकित्सा पद्धति को अपनाएं। साथ ही उन्होंने शिविर के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया, ताकि ज्यादा से ज्यादा मरीजों को इसका लाभ मिल सके।
आयोजन समिति एवं चिकित्सकों ने बताया कि शिविर में अनुभवी आयुर्वेद विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण, परामर्श एवं उपचार की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
आयुर्वेदिक अर्श–भगंदर निःशुल्क दस दिवसीय शल्य चिकित्सा शिविर का पोस्टर विमोचन जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने अधिकाधिक लोगों से शिविर का लाभ लेने की अपील की गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)।
Leave a comment
Leave a comment


