विवेकानंद बस्ती मे हिन्दू सम्मेलन 25 जनवरी को।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) विराट हिंदू सम्मेलन निमित्त आयोजन समिति की बैठक (विवेकानंद बस्ती) में आयोजित हुई, जिसमें सर्व सहमति से अध्यक्ष फतेह लाल कांठेड़ व मीडिया प्रभारी बुद्धि प्रकाश लोहार को बनाया गया।जिसमें विराट हिंदू सम्मेलन 25 जनवरी 2026 को आयोजित होगा । जिसमें आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें शोभायात्रा भगवान श्रीचारभुजा नाथ मंदिर पुराना जोरावरपुरा से शुरू होकर विवेकानंद बस्ती के मुख्य मार्ग से होते हुए श्री भगवान देवनारायण मंदिर प्रांगण में समापन होगी जहाँ पर संतों महात्माओं के आशीर्वचन के साथ धर्मसभा का आयोजन होगा व महाप्रसाद का आयोजन होगा, इसके लिए भामाशाहों ने बढ़ चढ़कर अपना सहयोग समर्पण किया। बैठक में बस्तीवासी एवं मातृशक्ति उपस्थित रही ।
विवेकानंद बस्ती मे हिन्दू सम्मेलन 25 जनवरी को।
Leave a comment
Leave a comment


