श्री शुभम प्राकृतिक चिकित्सालय की नारी शक्ति द्वारा नववर्ष पर कार्यक्रम आयोजित।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री शुभम प्राकृतिक चिकित्सालय की नारी शक्ति द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष में स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। श्री शुभम प्राकृतिक चिकित्सालय की संस्था नारी शक्ति की संरक्षक रमा नवाल एवं शशि राठी के सानिध्य में एवं नारी शक्ति की अध्यक्ष सीमा काबरा के मार्गदर्शन में प्राकृतिक चिकित्सालय में नव वर्ष के उपलक्ष में स्नेह मिलन का आयोजन रखा गया, जिसमे नारी शक्ति की सभी बहनों द्वारा डांस व गेम्स प्रतियोगिता रखी गई उसमे काफी संख्या में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले गेम्स प्रतियोगिता के विजेताओं को मांमीरा BY G N WORLD & स्त्री) शोरूम की तरफ से गिफ्ट्स एवं डिस्काउंट कूपन दिए गए। कार्यक्रम का संचालन मंत्री रुचि नवाल ने किया। सभी ने एक दूसरे को नववर्ष की हार्दिक बधाइयां दी कार्यक्रम के दौरान जलपान का आयोजन भी रखा गया। डॉक्टर अर्चना जोशी ने सभी को स्वस्थ रहने के लिए योग के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रेमलता तोषनीवाल, रश्मि वर्मा, रचना ईनाणी, संगीता काबरा , सरला नवाल , ज्योति काकरिया, डॉक्टर ममता महला , दीपा राठी , रीना चंडक, तानिया छतवानी इनका विशेष सहयोग रहा । अंत में नारी शक्ति की कोषाध्यक्ष स्नेह लता डाबरिया ने धन्यवाद दिया।
यह जानकारी नारी शक्ति की प्रचार प्रभारी कांता सोमानी ने दी। स्नेह मिलन कार्यक्रम में लीला गगड़, कलावती जाजू, रेखा ईनाणी, सुमन डाड, मंजू डाड, पुष्पा कांकरिया, सुनीता सुराणा,कोमल चपलोत, रितु नवाल, आशा शर्मा, रेनू महेश्वरी, भगवती मुंदडा ,सीमा बोहरा, दया गर्ग इत्यादि बहिने मौजूद थी।
श्री शुभम प्राकृतिक चिकित्सालय की नारी शक्ति द्वारा नववर्ष पर कार्यक्रम आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


