
5 जनवरी से चार दिवसीय निःशुल्क नेत्र परामर्श व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा, 3 जनवरी।
श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति तथा अंधता निवारण सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच, परामर्श एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन 5 जनवरी से किया जाएगा। शिविर आर.सी. व्यास कॉलोनी स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में प्रातः 10 बजे प्रारंभ होगा।
समिति के मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि शिविर के दौरान प्रसिद्ध फेको सर्जन डॉ. कृष्णा हेडा (डीएनबी) द्वारा नेत्र रोगियों की शुगर एवं रक्तचाप की निःशुल्क जांच की जाएगी। जांच के समय आंखों में दवाई डालकर ऑपरेशन योग्य रोगियों का चयन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चयनित सभी जरूरतमंद रोगियों के मोतियाबिंद ऑपरेशन 6 जनवरी को स्पर्श हॉस्पिटल में किए जाएंगे। इसके पश्चात 7 जनवरी को निःशुल्क दवाइयां एवं काले चश्मे वितरित किए जाएंगे, वहीं 8 जनवरी को ऑपरेशन किए गए रोगियों की पुनः जांच की जाएगी। शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है।


