4 जनवरी को निःशुल्क जोड़ दर्द एवं प्रत्यारोपण परामर्श शिविर

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा, 3 जनवरी।
श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति के तत्वावधान में 4 जनवरी को निःशुल्क जोड़ दर्द एवं प्रत्यारोपण परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर आर.सी. व्यास कॉलोनी स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर में अहमदाबाद के प्रसिद्ध जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक दवे एवं डॉ. रौनक देसाई (एम.एस. ऑर्थो) द्वारा रोगियों को निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। शिविर में जोड़ दर्द, घुटने, रीढ़ की हड्डी, कुल्हा, कंधा एवं अन्य हड्डी संबंधी विकारों से पीड़ित रोगी परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।
इसके अतिरिक्त सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में कठिनाई, पालथी मारकर बैठने में परेशानी, पैरों में झनझनाहट, सुन्नपन जैसी समस्याओं से ग्रसित रोगियों को भी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। समिति द्वारा अधिक से अधिक जरूरतमंदों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।


