पूर्व पार्षद व कांग्रेसी नेता तिवारी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय बृजेश तिवारी की पुण्यतिथि के अवसर पर बिजयनगर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व. तिवारी के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जनसेवा और संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया। उनके आदर्श और विचार आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और जनहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा में एडवोकेट गोविंद नारायण शर्मा, शिवदयाल पांडया, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दौलत राम मानक चांदनी, पूर्व पार्षद गोपाल स्वरूप कुमावत ,पूर्व पार्षद अनिल वर्मा , पार्षद दुलीचंद बेरवा, पार्षद राजेंद्र गुर्जर, कांग्रेसी नेता तरुण कछवा, मोहम्मद सदीक शाह, पीसीसी सचिव उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ विपुल सोमानी, नगर अध्यक्ष पंचायती राज हरीश कुमार शर्मा, सांवरलाल गुर्जर ,दीपक साहू, धर्मवीर सिंह, एडवोकेट परमिंदर सिंह, नीरज शर्मा, कांग्रेस प्रभारी सुमित सोनी, भोपाल सिंह, सरवन नकवाल, शाकिर मोहम्मद, विजय जॉर्ज, सुनील नायक, सागर नायक, कार्यालय प्रमुख मोहम्मद आरिफ रंगरेज, पार्षद ओमप्रकाश मेघवाल ,शिवराज शर्मा सहित परिवार के सदस्य मौजूद थे।
पूर्व पार्षद व कांग्रेसी नेता तिवारी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि।
Leave a comment
Leave a comment


