श्री कृष्ण गौशाला में साध्वी देवगिरी का उद्बोधन, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की उठी मांग
भीलवाड़ा | संवाददाता: प्रभुलाल लोहार।
जिले के रायपुर क्षेत्र में स्थित श्री कृष्ण गौशाला प्रांगण में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान नागा साध्वी देवगिरी ने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की जोरदार मांग की। कार्यक्रम के अवसर पर पशुपालन विभाग की टीम ने गौशाला का अवलोकन कर इसे श्रेष्ठ बताया।
अपने उद्बोधन में साध्वी देवगिरी ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और अर्थव्यवस्था की मूल आधार हैं। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण और संवर्धन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्व भी है। गौ माता के बिना ग्रामीण अर्थव्यवस्था और भारतीय जीवन मूल्यों की कल्पना अधूरी है।
इस अवसर पर गौ क्रांति मंच की प्रदेश संयोजक डॉ. मीरा किराड़, प्रशासक रामेश्वर लाल छिपा, गोभक्त हरिकिशन बागौर एवं जगदीश तेली ने भी अपने विचार व्यक्त किए और गौ सेवा को समाज का सामूहिक कर्तव्य बताया।
कार्यक्रम में यह भी घोषणा की गई कि 27 अप्रैल को गौ माता सम्मान दिवस के अवसर पर प्रशासन के समक्ष भजन-कीर्तन के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार को गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग का आगाज किया जाएगा।
पूज्य साध्वी देवगिरी द्वारा नंदीशाला, गौशाला सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। इस दौरान पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. विजय कुमार गंगने, डॉ. दिनेश खोईवाल, डॉ. कमलेश जीनगर, रविराज सिंह चुंडावत सहित विभागीय टीम उपस्थित रही।
श्री कृष्ण गौशाला के व्यवस्थापक ओमप्रकाश दाधीच, सह-व्यवस्थापक कन्हैयालाल बैरवा, नंदीशाला कोषाध्यक्ष रमेशचंद्र वैष्णव, सदस्य चंद्रशेखर देशांत्री, भामाशाह लेहरू लाल कुमावत, डॉ. महेंद्र किराड़, भेरूसिंह सिसोदिया, राजवीर सिंह राठौड़, जयप्रकाश ओझा, राजेंद्र टांक, गोपाल लाल भदादा, शांतिलाल नागोरा, दीपकमल गुर्जर, संपत सुथार, नर्मदा देवी, डॉ. सचिन सहित बड़ी संख्या में गोभक्त एवं गौसेवक उपस्थित रहे।


