क्षेत्र मे रंगों का त्यौहार होलिका पर्व धूमधाम से मनाया गया।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय क्षेत्र मे होलिका त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस बार होली पर चंद्र ग्रहण होने पर एक दिन पूर्व ही होली का दहन धार्मिक विधि विधान से किया गया। शहर के विभिन्न क्षेत्र मे होली का दहन किया गया, गुलाब बाबा की धूणी, बैरवा मोहल्ला, खटीक मोहल्ला, तेलीपाडा, भीलवाड़ा रोड सहित शहर की विभिन्न आवासीय कोलोनीयो मे भी शुभ मुहूर्त मे धूमधाम से होली का दहन किया गया। मंगलवार को चंद्र ग्रहण होने ने दिन भर क्षेत्र के सभी मंदिर बंद रहे व किसी भी प्रकार की होली नहीं खेली गई। बुधवार को सुबह से ही लोगों ने टोलिया बना कर धूलंडी पर रंगों की होली का पर्व पूरे उत्साह, उमंग और रंगों की बौछार से जमकर गुलाल विभिन्न रंगों से होली खेली गई एवं डीजे की धुन पर थरकते नजर आये। लोगो व युवाओं ने शहर के विभिन्न इलाकों में लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और रंग खेलकर खुशियां मनाई। वही प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त मात्रा मे पुलिस जवान जगह जगह तैनात किये गए। इसी प्रकार उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवों मे भी होलिका त्यौहार धूमधाम से मनाया गया।
क्षेत्र मे रंगों का त्यौहार होलिका पर्व धूमधाम से मनाया गया।
Leave a comment
Leave a comment


