हिंदू नववर्ष को भव्य बनाने हेतु समाजोत्सव समिति की बैठक आयोजित
रामेश्वर धाकड़ बने ग्रामीण संयोजक, 19 मार्च को होगा भव्य आयोजन

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा। आगामी 19 मार्च को हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर को ऐतिहासिक और भव्य रूप देने के उद्देश्य से कोठार मोहल्ला स्थित आदर्श विद्या मंदिर में हिंदू नव वर्ष समाजोत्सव समिति की एक विशेष बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता द्वारका प्रसाद पारीक ने की। बैठक में आगामी कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और भव्य बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से रामेश्वर धाकड़ को ग्रामीण संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में कार्यक्रम संयोजक हनुमान धाकड़ और कोषाध्यक्ष जयकिशन घुसर ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। समिति द्वारा नव वर्ष के उत्सव को जन-जन तक पहुंचाने और इसे गरिमामय स्वरूप देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
आयोजन की भव्यता सुनिश्चित करने के लिए उपस्थित सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। वक्ताओं ने कहा कि हिंदू नव वर्ष हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है और इस वर्ष इसे पूरे उत्साह, एकता और धार्मिक आस्था के साथ मनाया जाएगा।
बैठक में समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
✍️ मोनू सुरेश छीपा
(द वॉयस ऑफ राजस्थान)


