वर्ष प्रतिपदा उत्सव की तैयारियां तेज: शोभायात्रा व खडग वाहिनी के लिए 300 कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
फास्ट बालाजी मंदिर परिसर में बैठक, हनुमान चालीसा पाठ के साथ तय हुई रूपरेखा
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा। आगामी 19 मार्च 2026 को मनाए जाने वाले वर्ष प्रतिपदा (हिंदू नववर्ष) उत्सव को भव्य बनाने के लिए नववर्ष समिति की बैठक फास्ट बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक तहसील संयोजक रामेश्वर लाल धाकड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें शोभायात्रा और खडग वाहिनी की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में लगभग 300 कार्यकर्ता खडग वाहिनी के रूप में भाग लेंगे। शस्त्र वाहिनी प्रमुख धनराज वैष्णव ने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए विभिन्न प्रमुख नियुक्त किए, ताकि कार्यक्रम का संचालन व्यवस्थित ढंग से किया जा सके।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर नववर्ष उत्सव की सफलता के लिए प्रार्थना की।
बैठक में विश्व हिंदू परिषद के सह प्रांत प्रमुख रामेश्वर लाल धाकड़, बजरंग दल विभाग संयोजक धनराज वैष्णव, जिला संपर्क प्रमुख विनोद सनाढ्य, विहिप प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिंह राणावत, प्रखंड मंत्री महावीर कहार, सह मंत्री श्याम सुंदर शर्मा, बजरंग दल प्रखंड संयोजक विष्णु सुखवाल, सह संयोजक सुरेश कुमावत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
– मोनू सुरेश छीपा


