श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में ईसर-गणगौर की पूजा की, महिलाओं ने गाए मंगल गीत।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर, बालाजी चौक में ईसर-गणगौर पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मंदिर के महंत पवन दास वैष्णव ने बताया कि गणगौर क्षेत्र में आस्था, प्रेम और पारिवारिक सौंदर्य का प्रमुख पर्व है। इस पर्व में भगवान शिव (ईसर) और माता पार्वती (गौरा) की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।
चैत्र शुक्ल तीज के अवसर पर विवाहित महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर सोलह श्रृंगार के साथ गणगौर पूजन किया तथा व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान महिलाओं ने ईसर-गणगौर के मंगल गीत गाए और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर ईसर-गणगौर की कथा का श्रवण किया।
श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में ईसर-गणगौर की पूजा की, महिलाओं ने गाए मंगल गीत।
Leave a comment
Leave a comment


