चिकित्सालय मे विधायक सांखला ने मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक ली।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव )
स्थानीय राजकीय चिकित्सालय मे विधायक जब्बर सिंह सांखला की अध्यक्षता मे मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे चिकित्सालय प्रभारी विजय सिंह राठौड़ ने चिकित्सालय में विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए आवश्यकताओं की आपूर्ति पर विधायक सांखला का ध्यान आकर्षित किया। बैठक मे स्थानीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय हेतु जमीन आवंटन की भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़, डाक्टर जीएल गुप्ता, डॉक्टर नदीम, महावीर प्रसाद, मोहनलाल, विजय सिंह, पीयूष मेवाड़ा, विकास आचार्य, अरिहंत जैन, कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, महेंद्र सिंह, मंगल सिंह, राजूराम देव बेरवा, सहित मौजूद थे ।
चिकित्सालय मे विधायक सांखला ने मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक ली।
Leave a comment
Leave a comment


