भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याण महोत्सव पर शोभायात्रा सोमवार को ।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव )
स्थानीय दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर सोमवार को प्रातः7.15 बजे मंदिर में अभिषेक विशेष शांति धारा होगी व दोपहर 3:00 बजे श्री जी भगवान की प्रतिमा रजत वेदी में विराजमान कर विभिन्न मार्गो से गाजेबाजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याण महोत्सव को लेकर तैयारियां व कार्यक्रम हो रहे हैं। दिगम्बर जैन समाज के मंत्री रतन कुमार जैन ने बताया की 23 मार्च से महावीर जन्मोत्सव सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें श्रावक श्राविकाओ द्बारा महाआरती की जा रहीं हैं। महावीर जन्मोत्सव सप्ताह मे महावीर भगवान के गुणगान भजन प्रतियोगिता महावीर भगवान के इतिहास की जानकारी आदि कार्य क्रम हुए ।
भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याण महोत्सव पर शोभायात्रा सोमवार को ।
Leave a comment
Leave a comment


