प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव ने संगठन मजबूत पर की चर्चा।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नवनीत सिंह टुटेजा ने देवलिया कलां पहुंचकर वरिष्ठ कांग्रेसजनों से शिष्टाचार मुलाकात की और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया व क्षेत्रीय राजनीति, संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाने तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने पर जोर दिया। नवनीत सिंह टुटेजा ने कहा कि वरिष्ठजनों के अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलती है।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के सचिव विपुल सोमानी, कांग्रेसी नेता तरुण कच्छावा, जिला ब्यावर NSUI छात्रसंघ सचिव आरिफ रंगरेज सहित अन्य कार्यकर्ता सहित सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव ने संगठन मजबूत पर की चर्चा।
Leave a comment
Leave a comment


