पुलिस थाने मे गैस किल्लत अफवाह व काला बाजारी सबंधित सीएलजी की बैठक आयोजित।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय पुलिस थाने मे सीएलजी की बैठक थानाधिकारी संजय गुर्जर की अध्यक्षता मे आयोजित हुई। बैठक मे थानाधिकारी गुर्जर ने कहा की गैस की किल्लत मात्र अफवाह, कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई। धर्मेन्द्र सिंह यादव (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक जिला भीलवाडा एंव राजेश आर्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा एंव पुलिस उप अधीक्षक वृत गुलाबपुरा जिला भीलवाडा जितेन्द्रसिह (आर.पी.एस), के निर्देशन व संजय कुमार पु.नि. थानाधिकारी थाना गुलाबपुरा के नेतृत्व में रविवार को थाना परिसर में थानाधिकारी की अध्यक्षता में सी.एल.जी. (CLG) सदस्यों एवं स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में गैस की आपूर्ति के संबंध में फैली भ्रांतियों को दूर करना था। बैठक के मुख्य बिंदुः आपूर्ति सुचारू हैः थानाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि क्षेत्र में गैस की कोई किल्लत नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।अफवाहों से बचेंः आमजन से अपील की गई कि वे गैस की कमी के संबंध में सोशल मीड़िया अन्य माध्यमों से फैलने वाली निराधार अफवाहों पर ध्यान न दें एवं कालाबाजारी पर रोक हेतु, यदि कोई व्यक्ति गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या अवैध भण्डारण करता पाया जाता है, तो इसकी सूचना तुरंत 112 नम्बर पर देवं। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जायेगी। पुलिस प्रशासन द्वारा गैस एजेंसियों और वितरण केन्द्रों की निरन्तर निगरानी की जा रही है ताकि आमजन को असुविधा न हो। बैठक में उपस्थित सी.एल.जी. सदस्यों व स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने विश्वास दिलाया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करेंगे और शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करेंगे। बैठक मे गैस संचालक जीएल यादव, निवर्तमान प्रधान कृष्णा सिंह राठौड़, महावीर लढा, रामदेव खारोल, आशीष दाधीच, राजेंद्र जोशी, सुनिल तोषनीवाल, मुन्ना भाई, यूनूस मोहम्मद, धनराज बैरवा, राजकुमार जैन, रामेश्वर सोनी, सीपी जोशी, योगेश त्रिवेदी, रामकिशन वैष्णव, उमेश मकवाना सहित मौजूद थे।
पुलिस थाने मे गैस किल्लत अफवाह व काला बाजारी सबंधित सीएलजी की बैठक आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


