तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष द्वारा उप कारागृह का निरिक्षण किया गया।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव )
राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के आदेशानुसार , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाड़ा के सचिव विशाल भार्गव के निर्देशानुसार सोमवार को तालुका विधिक सेवा समिति गुलाबपुरा के अध्यक्ष विनोद कुमार वाजा द्वारा उप कारागृह का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान जेल की मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, स्वच्छता, जाति के आधार पर भेदवाव,आदि का जायजा लिया गया। बंदियों के मुकदमें संबंधी, चिकित्सा संबंधी एवम् अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। बंदियों के कानूनी अधिकार, रालसा द्वारा दी जा रही नि: शुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उक्त शिविर में तालुका अध्यक्ष ( अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) विनोद कुमार वाजा, उपखंड अधिकारी दिव्यराज सिंह चुंडावत, सहायक इंचार्ज उपकारागृह सत्यनारायण चौधरी, पुलिस निरीक्षक संजय कुमार गुर्जर, ओमप्रकाश लक्षकार, चिकित्सक , कैलाश माली सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी गुलाबपुरा, तालुका सचिव श्रीमती सुनीता चौधरी, पप्पू रेबारी स्टेनोग्राफर एसडीएम कार्यालय गुलाबपुरा, पैनल अधिवक्ता कुदरत अली, शरीफ मोहम्मद गौरी, पीएलवी अरविंद सिंह शेखावत,होमगार्ड भूपेंद्र सिंह सहित जेल कर्मचारी मौजूद थे ।
तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष द्वारा उप कारागृह का निरिक्षण किया गया। ===
Leave a comment
Leave a comment


