विधिक साक्षरता, जागरूकता शिविर मे विधार्थियो को कानून की महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव )
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शुक्रवार को महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोरावरपुरा व गांधी उच्च माध्यमिक विधालय गुलाबपुरा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमे अपर जिला एवं सेंशन न्यायाधीश गुलाबपुरा विनोद कुमार वाजा एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुलाबपुरा पुलकित शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। विधार्थियो को बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए विद्यार्थियों को इसके प्रति जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने साइबर अपराध के विभिन्न प्रकार जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, हैकिंग, ऑनलाइन स्टॉकिंग,साइबर बुलिंग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उनसे बचाव के उपाय भी बताए। साथ ही विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या अपराध होने पर तुरंत पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर व चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा, मजबूत पासवर्ड बनाने, ओटीपी साझा न करने एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। अंत में विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर गांधी विधालय में दोनों न्यायिक अधिकारियों ने पौधारोपण किया । विधिक साक्षरता शिविर मे अभिभाषक संघ अध्यक्ष परमेश्वर शर्मा, तालुका सचिव सुनीता चौधरी, पीएलवी सदस्य अधिवक्ता शरीफ मोहम्मद गौरी, कुदरत अली, भानुप्रताप केलानी, राजेंद्र जोशी, अरविन्द सिंह शेखावत, प्राचार्य सत्यनारायण अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार गुर्जर सहित शिक्षकगण मौजूद थे ।
विधिक साक्षरता, जागरूकता शिविर मे विधार्थियो को कानून की महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
Leave a comment
Leave a comment


