भीलवाड़ा: राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, कैलाश सोनी जिला उपाध्यक्ष नियुक्त
मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141
भीलवाड़ा | 12 अप्रैल
राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की भीलवाड़ा जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं को देखते हुए प्रांतीय नगरीय प्रमुख एवं जिला संरक्षक रामप्रकाश अग्रवाल तथा जिला अध्यक्ष दिवाकर जावा ने कैलाश सोनी को जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है।
क्या है वनवासी कल्याण परिषद?
विदित रहे कि वनवासी कल्याण परिषद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की एक प्रमुख अनुषांगिक संस्था है। इसकी स्थापना 26 दिसंबर 1952 को हुई थी। यह संगठन ‘नगरवासी, ग्रामवासी, वनवासी – हम सभी हैं भारतवासी’ के ध्येय वाक्य के साथ काम करता है।
सेवा के 19,000 से अधिक प्रकल्प:
संस्था का मुख्य उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले वनवासियों का सर्वांगीण विकास करना है। वर्तमान में यह संस्था पूरे देश में शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और खेलकूद के माध्यम से 19,000 से अधिक सेवा प्रकल्प संचालित कर रही है। कैलाश सोनी की नियुक्ति पर जिले के कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।
रिपोर्ट: मोनू सुरेश छीपा
संपादक: द वॉयस ऑफ राजस्थान
संपर्क: 9667171141
डिजिटल विज्ञापन (Sagar Photography)
📸 अपनी यादों को बनाएं यादगार और सिनेमाई! 📸
क्या आप अपने खास पलों को प्रीमियम लुक देना चाहते हैं? सागर फोटोग्राफी एंड सिनेमेटोग्राफी लेकर आए हैं आपके लिए बेहतरीन और मॉडर्न फोटोग्राफी सेवाएं।
✨ हमारी विशेषताएं:
- कैंडिड और सिनेमैटिक फोटोग्राफी
- प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग और प्री-वेडिंग शूट
- प्रीमियम क्वालिटी एल्बम और वाटरमार्क डिजाइन
📍 पता: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के पास, शाहपुरा
📞 संपर्क: 9667171141 (मोनू सुरेश छीपा)


