गुलाबपुरा: भारत एक मृत्युंजय राष्ट्र, वामपंथी नैरेटिव से भ्रमित होने की ज़रूरत नहीं – पृथ्वी सिंह भोजपुरा
🚩 संघ शताब्दी वर्ष: ‘बच्चों को संस्कार दें, सिर्फ एटीएम मशीन न बनाएं’ – गुलाबपुरा में प्रबुद्ध जनगोष्ठी संपन्न
गुलाबपुरा | 12 अप्रैल (रामकिशन वैष्णव)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में कार्यक्रमों की कड़ी में गुलाबपुरा खंड में एक विशाल प्रबुद्ध जनगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और ‘वंदे मातरम’ के सामूहिक गान के साथ हुआ।
भारत सनातन और अजर-अमर राष्ट्र है:
मुख्य वक्ता, विश्व हिंदू परिषद की ब्यावर परियोजना के सह प्रांत प्रमुख पृथ्वी सिंह भोजपुरा ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि भारत एक मृत्युंजय राष्ट्र है, जो हजारों झंझावातों के बाद भी अडिग खड़ा है। उन्होंने वामपंथी विचारधारा पर प्रहार करते हुए कहा कि ‘मेकिंग नेशन’ की थ्योरी केवल भारतीयों को भ्रमित करने के लिए गढ़ी गई है। उन्होंने राष्ट्र बनाम नेशन, धर्म बनाम रिलिजन और संस्कृति बनाम कल्चर जैसे झूठे नैरेटिव्स पर विस्तार से प्रकाश डाला।
परोपकार ही भारत का मूल विचार:
भोजपुरा ने कहा कि हिंदुत्व और सेवा का विचार कोई नया नहीं है, बल्कि यह लाखों वर्ष पहले वेदों की ऋचाओं में निहित है। उन्होंने महर्षि वेदव्यास के ‘परोपकारः पुण्याय’ और तुलसीदास जी के ‘परहित सरिस धरम नहिं भाई’ का उदाहरण देते हुए बताया कि परोपकार ही भारत की आत्मा है।
संस्कारों पर जोर और आधुनिक शिक्षा पर चिंता:
बदलते दौर पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्य वक्ता ने कहा, “आज हिंदू परिवार सिमट रहे हैं, जिससे संस्कृति पर खतरा है। हम बच्चों को पढ़ा-लिखाकर केवल ‘एटीएम मशीन’ बना रहे हैं और उन्हें विदेश भेज रहे हैं। ऐसी शिक्षा किस काम की, जहाँ बच्चे माता-पिता के अंतिम समय में पास न हों।” उन्होंने संघ के ‘पंच परिवर्तन’ बिंदुओं पर चर्चा करते हुए समाज के प्रबुद्ध जनों से अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
आभार और उपस्थिति:
कार्यक्रम के अंत में खंड संचालक नरेंद्र कैलानी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्वयंसेवक और नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: मोनू सुरेश छीपा
संपादक: द वॉयस ऑफ राजस्थान
संपर्क: 9667171141
विज्ञापन (Sagar Photography & Cinematography)
📸 यादगार पलों को दें एक नया आयाम! 📸
क्या आप अपने इवेंट्स को ऐतिहासिक बनाना चाहते हैं? सागर फोटोग्राफी एंड सिनेमैटोग्राफी आपके लिए लाया है आधुनिक तकनीक और रचनात्मकता का बेजोड़ संगम।
✨ हमारी विशेषता:
- धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की लाइव कवरेज
- सिनेमैटिक वीडियो शूट और हाई-डेफिनिशन फोटोग्राफी
- पेशेवर संपादन (Professional Editing)
📍 पता: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास, शाहपुरा
📞 संपर्क: 9667171141 (मोनू सुरेश छीपा)


