गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का क्षेत्र मे एक दिवसीय दौरा।
======
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत
राजस्थान सरकार के देवस्थान, गौपालन और पशुपालन एवं डेयरी विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत रविवार को क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर रहे । इस दौरान उन्होंने लक्ष्मीपुरा में 2 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। शिलान्यास समारोह में मंत्री कुमावत ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मीपुरा में इन विकास कार्यों से स्थानीय निवासियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र का समग्र विकास होगा। शिलान्यास किए गए कार्यों में खेल मैदान विकास , डेवलपमेंट सेंटर , वृक्षारोपण संपर्क सड़क ,
स्ट्रीट लाइट मय सोलर , उद्यान विकास, ई-लाइब्रेरी निर्माण , प्राथमिक विद्यालय भवन जीर्णोद्धार , संपर्क सड़क निर्माण , सड़क जीर्णोद्धार, ऑपेन जिम स्थापना,
चित्रकारी कार्य तथा खेल कक्ष निर्माण शामिल है | मंत्री कुमावत ग्राम पंचायत फ़लामादा मे 3 करोड़ 18 लाख के कार्यो का शिलान्यास किया जिसमे पशु चिकित्सालय भवन निर्माण का शिलान्यास कार्य , राजस्व हाजियास से पंच पीपला देवनारायण मंदिर दांतडा सीमा तक सड़क निर्माण, फलामादा से भीलों का खेड़ा सड़क निर्माण शामिल है | कैबिनेट मंत्री कुमावत ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे इन विकास कार्यों का लाभ उठाएं। मंत्री कुमावत खारी का लाम्बा पहुंच कर बाबा रामदेव मंदिर मे देवदर्शन किऐ एवं आयोजित वृद्धजन सम्मान मे 70 वर्ष की उम्र से अधिक वृद्धजनो का माला पहनाकर शौल ओढाकर सम्मान किया गया। लाम्बा के भाजपा नेता पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हनुवंत सिंह राठौड़ ने डेयरी प्लाट मे नाम के साथ गुलाबपुरा की खारी का लाम्बा लिखें जाने एवं हिन्दुस्तान जिंक मे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार दिलवाने की मांग की गई। इस दौरान आसिंद विधायक जब्बर सिंह सांखला , भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाडा, निवर्तमान प्रधान कृष्णा सिंह राठौड़, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हेमराज चौधरी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारिगण एवं भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता लोग मौजूद थे |
गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का क्षेत्र मे एक दिवसीय दौरा।
Leave a comment
Leave a comment


