राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की संयुक्त कार्यकारिणी बैठक संपन्न: सेवा और संगठन विस्तार के लिए लिए महत्वपूर्ण निर्णय
*मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा | 13 अप्रैल, 2026
राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की भीलवाड़ा इकाई की जिला, नगर एवं महिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक सोमवार को आयोजित की गई। प्रांतीय नगरीय प्रमुख रामप्रकाश अग्रवाल के सानिध्य में आयोजित इस बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी सेवा कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
संगठन में नई नियुक्तियां और जिम्मेदारी
बैठक में सर्वसम्मति से संगठन को प्रभावी बनाने हेतु नई नियुक्तियां की गईं:
- मीडिया प्रभारी: जिला उपाध्यक्ष कैलाश सोनी को जिला मीडिया प्रभारी और स्नेहा बाहेती को महिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
- जन्मदिन प्रभारी: महेश खंडेलवाल एवं सावित्री शर्मा।
- शादी की सालगिरह प्रभारी: गणेश काबरा।
नवाचार और सेवा कार्यों का रोडमैप
जिला उपाध्यक्ष कैलाश सोनी ने संगठन की गतिविधियों को व्यापक बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे, जिनका सभी सदस्यों ने अनुमोदन किया। आगामी दिनों में परिषद द्वारा ये कार्य किए जाएंगे:
- नेकी की दीवार: अभावग्रस्त क्षेत्रों में सहायता सामग्री वितरण हेतु बृहद अभियान।
- पर्यावरण एवं जीव सेवा: शहर के प्रमुख चौराहों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाना और जल सेवा कार्य।
- स्वच्छता अभियान: महापुरुषों की प्रतिमाओं की नियमित स्वच्छता और माल्यार्पण।
- सामूहिक सहभोज: वनवासी क्षेत्रों में भ्रमण और प्रतिमाह सामूहिक बैठक व सहभोज का आयोजन।
मातृशक्ति का रहा विशेष सहयोग
बैठक में स्वावलंबी सह प्रमुख बसंता पारासर सहित महिला कार्यकारिणी ने सभी प्रस्तावों का समर्थन किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दिवाकर जावा, नगर अध्यक्ष पदम जैन, महिला जिला अध्यक्ष मनीषा जाजू, नगर अध्यक्ष गुणमाला अग्रवाल, उपाध्यक्ष तरुणा शर्मा, अलका और पुष्पा अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का समापन कल्याण मंत्र के साथ किया गया।


