युवक की हत्या पर सेन समाज में रोष, सर्व हिंदू समाज ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) जयपुर के झोटवाड़ा क्षेत्र में विगत दिनों अपने निजी ब्यूटी पार्लर का संचालन करने वाले शाहपुर निवासी अभिषेक सेन की हत्या हो थी जो
योजना पूर्वक की गई हत्या के विरोध में स्थानीय सेन समाज ओर सर्व हिंदू समाज के द्वारा बावड़ी चौराहा से रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए उपखण्ड कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपा गया । निर्मम हत्या कर फांसी पर लटका देने के उपरांत पुलिस द्वारा ठोस कार्यवाही नहीं किए जाने पर ज्ञापन दिया ।
ज्ञापन में चेतावनी देते हुए कहा कि तुरंत एवं उचित कार्यवाही नहीं होने की दशा में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन में बजरंग दल सह विभाग संयोजक आशीष दाधीच, प्रखंड अध्यक्ष अमित आत्रेय,पूर्व नगर पालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर ,गुड्डू सिंधी ,बलवीर मेवाड़ा, सेन विकास समिति के पदाधिकारी व नवयुवक मंडल के पदाधिकारी सैन समाज के लोग मौजूद थे।
युवक की हत्या पर सेन समाज में रोष, सर्व हिंदू समाज ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
Leave a comment
Leave a comment


