ब्राह्मण एकता का शंखनाद: शाहपुरा में 19 अप्रैल को मनेगा परशुराम जन्मोत्सव, अभिषेक और महाआरती का होगा आयोजन
शाहपुरा (मोनू सुरेश छीपा) | 18 अप्रैल
सकल ब्राह्मण समाज एवं विप्र सेना शाहपुरा के तत्वाधान में आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव इस वर्ष भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों को लेकर विप्र सेना कार्यकारिणी की एक सामूहिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में रूट संशोधन का निर्णय:
तहसील अध्यक्ष हेमराज शर्मा, नगर अध्यक्ष गोल्डी पुनीत पाराशर और युवा अध्यक्ष वैभव दत्त पुंडरीक की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। समाज बंधुओं से चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि महलों के चौक से मंदिर की दूरी अधिक होने के कारण अब वाहन रैली निकाली जाएगी।
धार्मिक कार्यक्रमों का शेड्यूल:
विप्र सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे:
- भजन संध्या: 18 अप्रैल (आज) सायं 7 बजे से परशुराम मंदिर पर।
- अभिषेक: 19 अप्रैल अक्षय तृतीया को प्रातः 8:15 बजे।
- वाहन रैली: 19 अप्रैल सायं 5 बजे रामद्वारा से प्रारंभ होकर कलिंजरी गेट, बालाजी की छतरी, त्रिमूर्ति चौराहा, भाणा गणेश मंदिर और खान्या के बालाजी होते हुए परशुराम मंदिर पहुंचेगी।
- महाआरती एवं प्रसादी: वाहन रैली के मंदिर पहुँचने पर भव्य महाआरती होगी, जिसके बाद विप्र सेना महिला, जिला एवं युवा कार्यकारिणी द्वारा प्रसादी वितरण किया जाएगा।
विप्र सेना ने समस्त समाजजनों से सपरिवार इस कार्यक्रम में शामिल होकर ब्राह्मण एकता का परिचय देने का आह्वान किया है।


