निजी स्कूलों को छोड़ सरकारी स्कूल पहुंचे बच्चे; गुंदली विद्यालय में तिलक लगाकर हुआ भव्य स्वागत
✍️ रिपोर्ट: मोनू सुरेश छीपा, ‘द वॉयस ऑफ राजस्थान’ (शाहपुरा)
गुंदली (साहपुरा) | 18 अप्रैल
राज्य सरकार की छात्र कल्याणकारी योजनाओं और शिक्षकों के समर्पण का असर अब धरातल पर दिखने लगा है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुंदली में ‘शिक्षा के प्रति बढ़ते विश्वास’ की एक सुखद तस्वीर सामने आई है, जहाँ निजी विद्यालयों को छोड़कर सात बच्चों ने सरकारी स्कूल की राह पकड़ी है।
घर-घर दस्तक और सार्थक प्रयास
प्रधानाचार्य नेमीचंद खारीवाल ने बताया कि सीटीएस सर्वे के बाद शिक्षकों की टीम ने अभिभावकों से घर-घर जाकर संपर्क किया। उन्हें विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं और लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिक्षक मोहन लाल रैगर के विशेष प्रयासों से प्रभावित होकर अभिभावकों ने अपने बच्चों का भविष्य सरकारी स्कूल के हाथों में सौंपा।
तिलक और मिठाई के साथ ‘अभिनंदन’
स्कूल पहुँचने पर नव प्रवेशित बच्चों का स्वागत किसी उत्सव की तरह किया गया। प्रधानाचार्य खारीवाल, महेश मंडोवरा, स्नेहलता नुवाल, सुरेश चंद्र लखारा, मोहनलाल रैगर और कनिष्ठ सहायक कमल कुमार नाहर ने बच्चों को तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया।
कुल प्रवेश: कक्षा 1 में 6 बालक और कक्षा 3 में 1 बालिका ने प्रवेश लिया।
📸 सागर स्टूडियो (Sagar Studio) 📸
“आपकी यादों को सिनेमैटिक अंदाज़ देने वाला एकमात्र स्थान”
अब शाहपुरा में बेहतरीन Photography और Cinematography सेवाएँ उपलब्ध हैं।
- 🎥 प्री-वेडिंग एवं कैंडिड शूट
- 🎬 सिनेमैटिक वेडिंग फिल्म्स
- 🚁 ड्रोन फोटोग्राफी
- 🖼️ डिजिटल फोटो फ्रेमिंग
📍 पता: स्टेट बैंक, पंचायत समिति के पास, शाहपुरा (भीलवाड़ा)
📞 संपर्क: 9667171141
गुणवत्ता ही हमारी पहचान है।



