श्री साईं मंदिर के 13वें वार्षिकोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
आजादनगर स्थित श्री साईं मंदिर में अभिषेक, हवन, भजन-कीर्तन एवं महाप्रसादी का आयोजन
भीलवाड़ा, 17 मई। शहर के आजादनगर वार्ड 21 स्थित श्री साईं मंदिर के 13वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर शनिवार को धार्मिक एवं भक्तिमय कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के तहत प्रातःकाल साईं बाबा का अभिषेक एवं हवन मंदिर प्रमुख कैलाश सिंह रावत के सान्निध्य में संपन्न हुआ।
दिन में महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। मंदिर से जुड़े जयनारायण जोशी ने बताया कि शाम 5:15 बजे श्री साईं मंदिर से ठाकुर जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में पुष्पों से सुसज्जित आकर्षक पालकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा एवं ठंडे पेय पदार्थों से स्वागत किया गया। भाजपा नेता एवं राजस्थान जन मंच अध्यक्ष कैलाश सोनी, उपाध्यक्ष शिव प्रकाश चन्नाल, रामचंद्र मूंदड़ा, साईं भक्त कैलाश सिंह रावत, मुकेश अग्रवाल, भेरूलाल शर्मा, चिंटू शर्मा, अशोक सेन, कन्हैयालाल सहित कॉलोनीवासियों ने ठाकुर जी की आरती कर स्वागत किया।
नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं, पुरुषों एवं युवतियों ने ढोल वादन के साथ नृत्य कर शोभायात्रा को भक्तिमय और आकर्षक बना दिया।
शोभायात्रा के पुनः मंदिर पहुंचने पर महाआरती का आयोजन हुआ, जिसके बाद सामूहिक महाप्रसादी वितरित की गई।
— मोनू सुरेश छीपा


