विधार्थियो ने समाज सेवा शिविर के तहत गुलाब बाबा की धूणी का भ्रमण कर सफाई कार्य किया।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा विभागीय निर्देशानुसार समाज सेवा शिविर में विधार्थियो ने गुलाब बाबा की धूणी ऐतिहासिक स्थल का भ्रमण कर साफ सफाई का कार्य किया। समाज सेवा शिविर के मुख्य अतिथि पूर्व पालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर व विशिष्ट अतिथि सरोज शर्मा थे।
संस्था प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि समाज सेवा शिविर के अंतर्गत गुलाब बाबा के पवित्र ऐतिहासिक स्थल का इतिहास जाना और साफ- सफाई का कार्य किया।
मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन धनराज गुर्जर ने बताया कि विद्यार्थी जीवन में सेवा भाव एक ऐसा कार्य है जिसके माध्यम से सारे काज साधे जा सकते हैं। विद्यार्थी को निरंतर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते रहना चाहिए। कम अंक लाने वाला विद्यार्थी भी प्रतियोगी परीक्षाओं में अपना अव्वल प्रदर्शन कर सकता है शिक्षा और संस्कारों में कोई कमी नहीं रहे। शिक्षा व संस्कार समाज को मजबूत बनाने में अपना मूल्य योगदन देते हैं। विद्यालय में संचालित गतिविधियों तारीफ की। इस दौरान
शिविर प्रभारी अरविंद लड्ढा, मुकेश सेन ,राकेश शर्मा, सरोज शर्मा,जितेंद्र प्रजापत सहित स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
विधार्थियो ने समाज सेवा शिविर के तहत गुलाब बाबा की धूणी का भ्रमण कर सफाई कार्य किया।
Leave a comment
Leave a comment


